फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में पानी भरकर सांड को बाहर निकाला

विज्ञापन
मानपुर के काजिसराय में कुएं में गिरे सांड को निकालते ग्रामीण। - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
मानपुर (सीतापुर)। दो सांड सोमवार सुबह अचानक भिड़ गए। लड़ते हुए एक कुएं में गिर गया। मौके पर लोग जुट गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से कुएं में पहले पानी भरवाया। जब सांड ऊपर आ गया तो उसे बाहर निकाल लिया। सांड की हालत सामान्य है।
विज्ञापन

मानपुर थाना इलाके के कांजी सरांय गांव में सोमवार भोर करीब चार बजे दो सांड लड़ रहे थे। एक सांड़ अचानक निष्प्रयोज्य कुएं में गिर गया। जानकारी पर वहां पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए।
बाद में उसे निकालने की जुगत में जुट गए। प्रधान दीपू भार्गव ने बताया कि कड़ी मसक्कत से पम्पिंग सेट के जरिये तालाब से कुएं में पानी भरवाया गया। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से सांड को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें