फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 620 रुपये में बिकती मिली खाद, डीएओ ने बंद कराई दुकान

विज्ञापन
ओवर रेटिंग का विरोध करते किसान। - फोटो : ओवर रेटिंग का विरोध करते किसान।
विज्ञापन
सकरन। इलाके की एक दुकान में बृहस्पतिवार को निर्धारित दर से ज्यादा कीमत पर खाद बेचने की शिकायत मिली। जिला कृषि अधिकारी संजीव सिंह ने दुकान की जांच करवाई तो अधिक दर पर यूरिया की बिक्री होते मिली। इसके बाद दुकान में ताला डलवा दिया गया। मामले की रिपोर्ट एडीओ एजी ने जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार सिंह को भेजी है।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के गोडियनपुरवा चौराहे पर स्थित खुशहाली एग्री जंक्शन पर बृहस्पतिवार को खाद का वितरण किया जा रहा था। किसानों ने बताया कि दुकान संचालक यूरिया की बोरी 267.50 रुपये के बजाय 620 में बेच रहा था। इसकी शिकायत कृषि विभाग से की गई। इसके बाद जिला कृषि अधिकारी संजीव सिंह ने एडीओ एजी रवि प्रकाश को जांच के लिए भेजा। एडीओ एजी को शिकायत सही मिली। इस पर उन्होंने दुकान बंद करवाकर रिपोर्ट विभाग को भेज दी है। एडीओ एजी रवि प्रकाश ने बताया कि जांच में यूरिया महंगे दामों पर बेची जा रही थी। रिपोर्ट जिला कृषि अधिकारी को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें