फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात से लौट रहे युवक जहरखुरानी के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद/सीतापुर। महमूदाबाद कोतवाली इलाके में गुजरात से लौट रहे दो युवक जहरखुरानी का शिकार हो गए। बेहोशी की हालत में दोनों को बस चालक ने रामकुंड चौराहे पर उतार दिया। उसके बाद इनको सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

रामपुरकलां थानाक्षेत्र के खेतमनी सरायं निवासी प्रीतम व सदरपुर थानाक्षेत्र के बनवीरपुर निवासी अनुराग मौर्य गुजरात में मजदूरी करने के लिए घर से करीब एक सप्ताह पूर्व गए थे। दोनों साथ-साथ घर लौट रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे अनुराग ने लखनऊ के चारबाग पहुंचने की खबर अपने परिवारीजनों को दी थी।
इसके बाद कैसरबाग स्टेशन से दोनों युवक महमूदाबाद आने के लिए बस पर सवार होकर निकले थे। रास्ते में जहरखुरानी का शिकार होकर दोनों बेहोश हो गए। जहरखुरानी के सदस्यों ने दोनों युवकों के मोबाइल फोन, नगदी व कपड़ों सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

संवेदनहीनता दिखाते हुए बस के परिचालक ने बेहोशी की हालत दोनों युवकों को अस्पताल न पहुंचाकर रामकुंड चौराहे पर उतार दिया। युवकों की हालत देखकर आसपास के लोगों ने युवकों का हाल जाना और कुछ देर के लिए होश में आए युवकों के बताए नंबर पर परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी। दोनों युवकों को सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें