सीतापुर। आरएमपी महाविद्यालय में 12 जुलाई से प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्राचार्य डॉ. जयवीर सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से दाखिला ले सकते हैं। महाविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण के बाद आवश्यक प्रपत्र व उसका प्रिंट आउट लेकर महाविद्यालय में जमा करना सुनिश्चित करें। (संवाद)