फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 हजार से अधिक परिणाम नहीं हो सके फीड

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पंचायत के सभी पदों के परिणाम का डिटेल राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर मतगणना के बाद फीड करने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके इस कार्य में लापरवाही बरती गई। प्रधान सहित तीन पदों के 18 हजार से अधिक परिणाम फीड नहीं कराए गए हैं। डीएम ने नाराजगी जताते हुए सभी आरओ व बीडीओ को तत्काल सभी परिणाम फीड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रधान से चार पदों के लिए संपन्न की गई निर्वाचन प्रक्रिया के तहत आयोग के निर्देशों को अनुपालन सही ढंग से नहीं किया जा रहा है। पहले सदस्य जिला पंचायत के परिणाम घोषित करने में विलंब हुआ। अब प्रधान, बीडीसी एवं सदस्य ग्राम पंचायतों के परिणाम को विवरण फीड करने में लापरवाही उजागर हुई है।
डीएम विशाल भारद्वाज ने इस संबंध में सभी ब्लॉक आरओ एवं बीडीओ को कड़ा पत्र भेजा है। इसमें प्रधान सहित तीन पदों के जो परिणाम आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन फीड नहीं किए गए हैं। उनका विवरण दिया गया है। पत्र लिखे जाने तक तकरीबन 18 हजार से अधिक परिणाम फीड नहीं हो सके हैं। इसे तत्काल फीड किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें