फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बेखौफ बदमाशों ने वकील के मुंशी को मारी गोली... हालत नाजुक, आरोपी फरार

Mon, 10 Mar 2025 08:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में बेखौफ बदमाशों ने वकील के मुंशी को गोली मार दी। इसके बाद मौके से फरार हो गई। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है। प्रधानी की रंजिश में गोली मारने का आरोप है।
विज्ञापन
गोली मारी। (सांकेतिक) - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में सोमवार की शाम बदमाशों ने पूर्व प्रधान को गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


घटना रामकोट थाना इलाके के बबुरी गांव के पास की है। बरगदिया गांव निवासी गोपीनाथ यादव (45) ग्राम पंचायत जैतीखेड़ा के पूर्व प्रधान हैं। वर्तमान समय में वह शहर में एक अधिवक्ता के मुंशी के रूप में कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि शाम करीब 7:30 बजे वह अपनी बाइक से घर की ओर जा रहे थे। इसी बीच बबुरी और बरगदिया गांव के बीच बाइक सवार बदमाशों ने उनपर कई राउंड फायर कर दिया। 

रंजिश में गोली मारने का आरोप

बेटे ने बताया कि प्रधानी की रंजिश में पिता को गोली मारी गई है। एक प्रधान ने उनके पिता को गोली मरवाई है। पांच राउंड गोलियां चली हैं। चिकित्सकों ने बताया कि जांच करने पर यह प्रतीत हो रहा है कि तीन गोलियां गोपीनाथ को लगी हैं। गंभीर हालत में उनको लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें