फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफसीएम वैक्सीन का कोई दुष्परिणाम नहीं: सीडीओ

Wed, 29 Apr 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार को सीडीओ डॉ. दीक्षा जोशी ने एफसीएम टीकाकरण की जिले में शुरुआत की। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि गर्भवती महिलाओं व किशोरियों में आयरन की कमी होने पर आयरन की गोली के स्थान पर इस वैक्सीन का प्रयोग सुविधायुक्त होगा और इसका कोई दुष्परिणाम नहीं है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि संयुक्त निदेशक डॉ. शालू गुप्ता ने कहा कि आयरन सुक्रोज की पांच वैक्सीन के स्थान पर इस वैक्सीन की एक डोज ही पर्याप्त होगी और एनीमिया की समस्या दूर होगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश कुमार ने एफसीएम के बारे में बताया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद सिंह ने कहा कि एनीमिया मुक्त भारत की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान डॉ. रेहान आलम, अजीत कुमार, राजुल मौर्य, सावित्री, पूनम सहित स्वास्थ्यकर्मी व गामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें