फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रेउसा में पक्की दीवार गिरने से पिता-पुत्र जख्मी, बकरी की मौत

विज्ञापन
बारिश से मालगोदाम में डूबीं पटरियां। - फोटो : बारिश से मालगोदाम में डूबीं पटरियां।
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में 24 घंटे के दरम्यान भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। शहर में नगर पालिका, तहसील परिसर समेत कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। माल गोदाम में रेल पटरी पानी में डूब गई है। रेउसा इलाके में सेमरा कला निवासी संबारी भार्गव के घर के सामने पक्की दीवार पर छप्पर रखा था। उसके नीचे संबारी व उनका बेटा देशराज सोया था और बकरियां भी बंधी थीं। रविवार देर रात बारिश के चलते जर्जर दीवार अचानक भरभराकर छप्पर समेत ढह गई। मलबे में संबारी, देशराज व तीन बकरियां दब गईं। हादसे में एक बकरी की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र व दो बकरियां जख्मी हो गईं। लगातार बारिश से पूर्णागिरि नगर, खूबपुर, शास्त्रीनगर, आवास विकास, विजयलक्ष्मी नगर, लोहारबाग समेत कई मोहल्लों में जलभराव से आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन




सिधौली में जलभराव से व्यवसाय प्रभावित
सिधौली (सीतापुर)। बारिश के चलते हाईवे पर जलभराव हो गया। ओवरब्रिज निर्माण में कार्यरत संस्था द्वारा जलनिकासी का बेहतर प्रबंध न किए जाने के कारण बिसवां चौराहे पर ओवरब्रिज के एक ओर सर्विस रोड नहर बन गई है। इस ओर से गुजरने वाले ई-रिक्शा व बाइक सवार सड़क पर बारिश से हुए गड्ढों में फंसकर पलट जा रहे हैं। बिसवां चौराहे के दुकानदारों अनिल चौरसिया, रमेश गुप्ता, अनूप शर्मा, लक्ष्मी अवस्थी, पिंकू शुक्ला और नूरुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि जलभराव के चलते व्यवसाय ठप है। महावीर माहेश्वरी, गगन जैन, पिंटू जैन की दुकानों के सामने कमल तिराहे पर बनी सर्विस लेन पर भी जलभराव हो गया है। नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने बताया कि जलभराव के संबंध में हाईवे की कार्यदायी संस्था को नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें