फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: डिवाइडर से टकरा बाइक सवार बैंककर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरदौली (सीतापुर)। इलाके के गुलरहिया मोड़ पर सोमवार को बाइक डिवाइडर से टकरा जाने से बरेली के औरंगाबाद (नवाब मंडी) निवासी बैंककर्मी पुष्पेंद्र (32) की मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार मितौली निवासी अमित कुमार जख्मी हो गए। इंस्पेक्टर दिलीप चौबे के मुताबिक मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित हुई, जिससे यह हादसा हुआ। दोनों किसी बैंक के कर्मचारी हैं, जो कि बैंक के किसी काम से सीतापुर मुख्यालय आ रहे थे। अमित कुमार ने हेलमेट भी पहन रखा था। उनको जिला अस्पताल रेफर किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें