फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गैस के रिसाव से झुलस गईं किसानों की फसलें

Sun, 01 Dec 2024 08:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। महमूदाबाद के सेमरा में शनिवार को वैभव लक्ष्मी कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसाव होने से किसानों की फसलें झुलस गईं। कोल्ड स्टोरज के 300 मीटर क्षेत्र तक इसका असर देखने को मिला। जबकि दमकल टीम ने दो घंटो की कड़ी मेहनत के बाद लीकेज को बंद कर दिया था।
विज्ञापन

दमकलकर्मियों की मानें तो स्टोरेज के सुरक्षा उपकरण भी ठीक से काम नहीं कर रहे थे। वहां रखा मास्क भी काम नहीं कर रहा था। मास्क के पाइप से ऑक्सीजन गैस लीक कर रही थी। स्टोरेज में केवल एक ही मास्क था। इस कारण दमकल टीम अपने मास्क पहनकर स्टोरेज के अंदर घुसी।

एनओसी भी नहीं थी
दमकल विभाग के प्रभारी मुस्तफा की मानें तो स्टोरेज की एनओसी रिनेवल नहीं हुई है। ग्रामीण यह भी बताते हैं कि पहले एक इंजीनियर था, लेकिन अब केवल एक ऑपरेटर के जरिए काम चलाया जा रहा है। अगर इंजीनियर होता तो शायद लीकेज नहीं होती। इससे पूर्व भी अमोनिया गैस का रिसाव इसी कोल्ड स्टोरेज में हो चुका है। लीकेज संबंधित रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें