फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने गोला मार्ग किया जाम

विज्ञापन
इमलिया क्षेत्र के ककरहा गांव के पास भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अवध प्रदीप शुक्ला को स? - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। विकासखंड एलिया परिसर में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत हुई। किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया गया। गोवंशों से फसलों को हो रहे नुकसान से किसानों में नाराजगी दिखी। मौक पर अफसरों के न आने पर ज्ञापन देने के लिए किसान जिला मुख्यालय के लिए पैदल कूच कर गए। सीतापुर-गोला मार्ग जाम कर दिया। अफसरों के समझाने पर भी नहीं रुके। शहर स्थित रामलीला मैदान तरीनपुर में किसानों ने ज्ञापन देकर आंदोलन समाप्त किया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर क्षेत्र के किसान विकासखंड एलिया परिसर पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं व किसानों की भीड़ देखकर विकासखंड ऐलिया परिसर के गेट पर कर्मचारियों ने ताला जड़ दिया। मगर यूनियन के विरोध पर गेट का ताला खोल दिया गया। महापंचायत को संबोधित करने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला व महामंत्री महक सिंह चौहान ने कहा, एलिया के किसानों का आवारा पशुओं से होने वाली फसल के नुकसान की शिकायत दर्ज कराई।
मगर अभी तक उस पर कार्रवाई नहीं की गई। मौजूदा सरकार के कार्यकाल के अन्तिम दिनों में भी इसकी निवारण न हो सका। गौशालाओं के लिए पैसा आ रहा है, लेकिन गौशालाएं नहीं बन रहीं है, इसका जवाब चाहिए। नियत समय तक जब कोई अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा तो सभी किसान व कार्यकर्ता पैदल जिला मुख्यालय की ओर कूच कर गए।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पैदल आने की खबर सुनकर रास्ते में ही एसडीएम सदर व सीओ सदर ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रोकने का प्रयास करने लगे। लेकिन यूनियन के नेता व कार्यकर्ता नहीं माने और चलते रहे। इसके बाद किसानों ने सीतापुर-गोला मार्ग को जाम कर दिया। अधिकारियों के समझाने के बाद यूनियन के नेताओं ने रामलीला मैदान तरीनपुर में जाकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के बाद सभी वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें