फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खाद की कालाबाजारी से किसान परेशान, 1800 में बिक रही डीएपी

Tue, 13 May 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंदलामऊ। क्षेत्र में किसान खाद की कालाबाजारी से परेशान हैं। किसानों की मानें तो सरकारी समितियों पर खाद की उपलब्धता नहीं है। प्राइवेट दुकानों पर खाद तो उपलब्ध है लेकिन उसकी कालाबाजारी हो रही है।
विज्ञापन

रोकथाम न होने से क्षेत्र के रामगढ़ मोड़ के पास प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र व संदना आईएफएफ डीसी कृषक सेवा केंद्र सहित कुछ अन्य स्थानों पर दुकानदार खाद को महंगे दामों पर बेच रहे हैं। किसानों ने बताया कि 1300 रुपये वाली डीएपी की बोरी 1800 रुपये की मिल रही है। जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार ने बताया कि इस प्रकरण की जांच कर कालाबाजारी करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई के घेरे में लाया जाएगा।

मनमानी से तंग किसान, खाद के लिए परेशान
किसान विजय कुमार, राम सहाय, राजकुमार, राम खेलावन, रविन्द्र कुमार, मंगल प्रसाद, जमुना प्रसाद, ओम प्रकाश पाल, कन्हैया लाल, दिनेश कुमार, बैजनाथ व अन्य ने बताया कि व्यापारी मनमानी कर रहे हैं। बाजार में 266 रुपये की यूरिया 320 से 350 रुपये में बेची जा रही है। वहीं 1300 रुपये की डीएपी के 1800 रुपए वसूले जा रहे हैं। इस वजह से अन्नदाता परेशान हैं। वहीं, खाद व्यवसायियों का कहना है कि बाजार में जिस खाद की मांग थी, वह उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें