फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दवा न मिलने पर भड़के मरीज, अस्पताल में किया हंगामा

Tue, 13 May 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल में दवा न मिलने पर मरीज भड़क गए। इसके बाद दवा काउंटर कर्मी व मरीजों के बीच काफी नोकझोंक हुई। मरीजों ने ओपीडी के बाहर प्रदर्शन करके हंगामा करना शुरू कर दिया। सीएमएस ने मौके पर आकर मरीजों को दवा दिलवाकर आक्रोश शांत कराया। इस दौरान करीब आधा घंटा हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन


सोमवार को अवकाश के चलते 12 बजे तक ओपीडी चली। इस दौरान दवा काउंटर पर कई मरीज व उनके तीमारदार लाइन में लगे हुए थे। दवा काउंटर समय से पहले बंद कर दिया गया। उस समय लाइन में करीब 20 मरीज लगे हुए थे। मरीजों ने गुजारिश की कि कम से कम लाइन में लगे कर्मचारियों के परचे जमा करवाकर दवा दे दीजिए, लेकिन अस्पताल कर्मी नहीं माने।
वह ताला बंद करके निकलने लगे। इससे आक्रोशित मरीजों ने उन्हें घेर लिया। मरीज ओपीडी के बाहर खड़े होकर हंगामा करने लगे। पूरे मामले की जानकारी सीएमएस डॉ. इंदर सिंह को हुई तो वह ओपीडी पहुंचे और मरीजों से बातचीत की।
विज्ञापन

उसके बाद दवा काउंटर खुलवाकर सभी मरीजों को दवा दिलवाई। मरीज चंदकुमार, विमल ने बताया अस्पताल कर्मी बहुत मनमानी करते है। आशीष अपने बच्चे की दवा लेने आए थे। उन्होंने कहा कि यह लोग अक्सर मरीजों से सही ढंग से बात नहीं करते है। कई बार दवा अंदर होती है फिर भी नहीं देते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें