फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सीतापुर में जंगली जानवर की चहलकदमी से किसानों में दहशत

Tue, 03 Dec 2024 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानुपर (सीतापुर)। इलाके में जंगली जानवर की चहल-कदमी से क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त हैं। शेरपुर, रामविलास पुरवा, ढोलईखुर्द में मिले जंगली जानवर के पग चिन्हों के बाद किसानों ने खेतों की ओर जाना तक बंद कर दिया है। इसकी जानकारी के बाद भी जंगली जानवर की खोजबीन व धरपकड़ को लेकर वन विभाग के जिम्मेदार उदासीनता बरत रहे हैं।थाना इमलिया सुल्तानपुर इलाके के शेरपुर, रामविलास पुरवा व ढोलई में ग्रामीणों द्वारा जंगली जानवर के पग चिन्ह देखे जाने की सूचना के बाद जैसे-तैसे पहुंची वन विभाग की टीम में शामिल कर्मचारी गन्ने की बड़ी फसल का हवाला देते हुए महज खानापूर्ति कर चले गए। इससे इलाके में व्याप्त जंगली जानवर की दहशत के कारण किसान खेतों की ओर जाने से घबरा रहे हैं। इससे गन्ना छिलाई, गेहूं बोआई तथा अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं।बीती रात ग्रामीणों ने जंगली जानवर के डर से अपने मवेशियों को भी घरों के अंदर ही बांध कर रखा।
विज्ञापन

शेरपुर निवासी पवन ने बताया कि गांव में जंगली जानवर को लेकर दहशत बनी हुई है। बीती रात घर के बाहर बंधे मवेशियों को बार बार जाकर देखना पड़ा। वहीं, अनिल कुमार ने बताया कि पता नहीं किस तरफ से बाघ निकल आए, इस भय के कारण खेतों की ओर जाना भी बंद कर दिया है। शिकायत के बाद भी वन विभाग की टीम जंगली जानवर की पहचान और धरपकड़ के लिए इलाके में कॉबिंग तक नहीं कर रही है।
दो दिन में पग चिन्हों की पहचान तक नहीं
वन विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते ही दो दिन बाद भी इलाके में मिले जंगली जानवर के पग चिन्हों की पहचान तक नहीं हो सकी है। वन दरोगा के मुताबिक पगचिन्हों की तमाम फोटो रेंजर को भेज दी गई थीं। अभी तक इसकी पहचान नहीं हो सकी है। यही नहीं हरगांव रेंज की रेंजर बीनू पाल भी पग चिन्हों के चित्र पहचाने के लिए उच्च अधिकारियों को भेजे जाने की बात कहती है। बताया कि इलाके में पहचान व धरपकड़ के लिए एक टीम कांबिंग भी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें