फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तेंदुए की दहशत से खेत नहीं जा रहे किसान

Wed, 09 Jul 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। भदफर क्षेत्र के ग्राम बहिया बहरामपुर के मजरा टॉपरपुरवा में तेंदुआ देखे जाने के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं। बुधवार को रेंजर ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। इस दौरान वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी।
विज्ञापन


बुधवार को क्षेत्रीय वनाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह व वन दरोगा अरविंद कुमार की टीम ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर तेंदुए के पदचिह्नों की तलाश की। ग्रामीणों से जंगली जानवर के बारे में जानकारी ली। टीम ने ग्रामीणों को सजग रहने के लिए कहा।

समाजसेवी रामजी शुक्ला ने तेंदुए के बारे में रेंजर को जानकारी देते हुए कहा कि ग्रामीण तेंदुए के आतंक से दहशत में हैं और खेती-बाड़ी के काम नहीं कर पा रहे हैं। रेंजर अभिषेक सिंह ने विभाग की टीम को प्रभावित गांव में लगातार कॉम्बिंग करने के निर्देश दिए और ग्रामीणों को समूह में लाठी-डंडा लेकर ही खेतों की ओर जाने की सलाह दी।
विज्ञापन


ग्रामवासी राम प्रताप अवस्थी, नीरज शुक्ला, संदीप कुमार मिश्रा, रोहित मिश्रा, छोटू मिश्रा, लालू मिश्रा, दिनेश अवस्थी, श्रीकांत, मनोज अवस्थी, रामकमल मिश्रा, संतोष मिश्रा व मनमोहन मौर्य आदि ने तेंदुए के आतंक से राहत दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें