सीतापुर। ऑल इंडिया बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने निजीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर बैंककर्मी एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल रहे। पदाधिकारियों ने यूनियन द्वारा विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रमुख मांगों में बैंकों के निजीकरण का विरोध, पर्याप्त नई भर्तियां, आउटसोर्सिंग की प्रथा पर रोक, कॉरपोरेट के बकाया ऋणों की वसूली, ग्राहकों के लिए बैंकिंग सेवा शुल्क में कमी, पुरानी पेंशन योजना की बहाली और ट्रेड यूनियन अधिकारों में हस्तक्षेप बंद करना शामिल रहा। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के बाहर पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान चन्द्रहास प्रताप सिंह, कुमुद शुक्ला, पवन अवस्थी, प्रेम सिंह, महेश चौरसिया, विवेक शुक्ला, सौरभ शुक्ला, शोभित कश्यप, प्रदीप कुमार, आनंद कुमार सिंह अन्य मौजूद रहे।