समारोह में सीडीओ ने किसानों से संतुुलित उर्वरकों का प्रयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि संतुलित उर्वरक के प्रयोग से किसान मृदा के स्वास्थ्य सुधार के साथ धन की बचत व बेहतर उत्पादन पा सकते हैं। उन्होंने इस तरह के कार्यक्रम गांव स्तर पर भी चलाने की बात कही।
इस दौरान सीडीओ ने किसान ज्ञानी, अर्जुन, विनोद कुमार, मो. जियाउल हक, देशराज, रामलखन, रामनरेश, ओमकाश, संजय व नेमा सिंह को मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किया। उप कृषि निदेशक विनोद यादव ने किसानों को अपने ब्लॉक के राजकीय कृषि भंडार पर अपना पंजीकरण कराने को प्रेरित किया। जिससे भविष्य में कृषक शासन की योजनाओं का लाभ उठा सकें।
उन्होंने कहा किसान मृदा स्वास्थ्य कार्ड पर संस्तुत उर्वरक के अनुसार ही संतुलित उर्वरक का प्रयोग करें। ताकि मृदा के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े और भरपूर उपज प्राप्त हो। इस मौके पर कृषि विभाग से जुड़े अफसर व कर्मियों के साथ भारी संख्या में किसान मौजूद थे।