फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गोली मारकर अधेड़ की हत्या

Wed, 05 Aug 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
हत्या के बाद मौके पर जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर। क्षेत्र में मातिनपुरवा गांव के पास मंगलवार देर रात एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती छानबीन में पता चला कि प्रेम प्रसंग के विवाद में हत्या हुई है। मृतक व आरोपी अलग-अलग बिरादरी के हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है। देर रात आरोपी बदलू राठौर व उसके छोटे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बेलामऊ गांव निवासी विजय विक्रम (48) की मंगलवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। विजय के परिजनों ने इलाके के हिस्ट्रीशीटर बदलू राठौर पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस के अनुसार बदलू की पुत्री का लखीमपुर निवासी युवक से एक वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। छह माह पहले बदलू की पुत्री को विजय विक्रम का पुत्र लेकर कहीं चला गया था। इसके बाद दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। इसी बात से बदलू नाराज था।
बदलू व उसके छोटे भाई ने मंगलवार देर रात विजय विक्रम को अकेला पाकर मातिनपुरवा मार्ग के पास गोली मारकर हत्या कर दी। इंस्पेक्टर आशीष तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी बदलू राठौर व उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें