फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान संगठनों ने की चर्चा

विज्ञापन
किसान बिल के विरोध में की चर्चा। - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। भारतीय किसान मंच प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह के निवास स्थान ढोलई कलां में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक हुई। कई किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने शिरकत की। बैठक में भाकिम के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कहा कि वर्तमान में शासन द्वारा किसानों के प्रति दुर्भावना का व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन

पारुल भार्गव ने कहा कि हम सबको एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उमेश पांडेय ने कहा कि रूपरेखा ऐसी होनी चाहिए, जिससे हम अपने हक हासिल कर सकें। ऋचा सिंह ने कहा, कि वर्तमान में शासन की कार्यशैली तुगलक जैसी है। शिव प्रकाश सिंह ने कहा कि किसानों और मजदूरों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। राष्ट्रीय किसान मंच जिला अध्यक्ष धीरज पांडे ने कहा कि आजादी के बहत्तर वर्षों में हमेशा से अधिक शोषण गरीबों का हुआ है। अब हम सभी का जाग जाने का समय है।
बैठक में विचार विमर्श कर भविष्य की रणनीति की चर्चा की गई। इसमें निर्भय सिंह, भारतीय किसान मंच प्रदेश महासचिव सचेन्द्र दिक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष आफ ताब अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. अनिल कुमार राज, प्रदेश संयोजक अल्पना सिंह, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा आदि साथी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें