सीतापुर। सिख धर्म के दसवें गुरु श्रीगुरु गोविन्द सिंह महाराज के प्रकाश पर्व कार्यक्रम की रविवार को शुरुआत हो गई। गुरुद्वारा साहब में गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ हुआ। नगर कीर्तन के रूप में सुबह प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहब से निकाली गई। पंज प्यारों की अगुवाई में श्रीगुरु ग्रंथ साहिब की सवारी को संगत भजन कीर्तन करते हुए शहर में भ्रमण कराया गया। इसका लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। इस दौरान महिलाएं आगे सड़क की सफाई करते हुए चल रही थीं। छोटे बच्चे विभिन्न वेशभूषा में सजकर बहुत आकर्षक लग रहे थे।
नगर कीर्तन का समापन गुरुद्वारा साहब में वापस पहुंचकर हुआ। श्रीगुरु सिंह सभा सीतापुर के अध्यक्ष सरदार चरनजीत सिंह व सचिव हरदीप सिंह गुड्डू ने बताया कि प्रकाश पर्व का मुख्य कार्यक्रम 20 जनवरी को गुरुनानक नगर गुरुद्वारा में मनाया जाएगा। इस मौके पर कुलवंत सिंह, सतनाम सिंह, जसवीर सिंह, गुरमीत सिंह, गुरमीत सिंह, दलित सिंह, गुरमीत कौर, रविंदर कौर, रवपरीत कौर, रंजीत कौर, रेखा गुलाटी, हरी मासी आदि मौजूद रहे