फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ट्रैक्टर पलटने से दबकर किसान की मौत

Tue, 21 Jul 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
खेत में पलटा ट्रैक्टर । संवाद
विज्ञापन
कुंवरगड्डी। सिधौली के प्रभुखेड़ा गांव में मंगलवार को खेत की जोताई करते समय ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

सिधौली के सीतानगर निवासी सहजराम (50) अपने ट्रैक्टर से प्रभुखेड़ा निवासी रामलाल के खेत की जोताई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर पलट गया और सहजराम उसके नीचे दब गए। ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें ट्रैक्टर के नीचे से निकाला, मगर तब तक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली। इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार सहजराम मेहनती किसान थे। उनके पास 20 बीघा जमीन है। जिस पर वह खेती करके परिवार का गुजारा करते थे। इसके अलावा अतिरिक्त आय के लिए अपने ट्रैक्टर से लोगों के खेतों की जोताई करते थे। सहजराम के तीन पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। बड़ी पुत्री व पुत्र का विवाह हो चुका है। उनकी असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें