फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: शहर के पार्कों में बढ़ेंगी सुविधाएं

Thu, 05 Mar 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के पार्कों की सूरत संवारी जाएगी। इन पार्कों में झूला, लाइटें सहित कई सुविधाओं में इजाफा किया जाएगा। ईओ वैभव त्रिपाठी ने बताया कि पार्कों में सुविधाएं बढ़ाने के लिए इनका सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस सर्वे के बाद शासन को बजट आवंटित करने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके लिए शहर के सरोजनी वाटिका पार्क, महावीर पार्क, आवास विकास पार्क सहित अन्य पार्कों का सर्वे शुरू कराने की तैयारी की जा रही है। पार्क में ओपेन जिम, बच्चों के लिए झूले, लाइटें, बाउंड्रीवॉल सहित तमाम कई काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें