फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: निशुल्क बीज किट योजना में चयन पर खिले चेहरे

Sat, 04 Oct 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। खैराबाद ब्लॉक के किसान जियाउलहक के मोबाइल पर जैसे ही ई-लॉटरी से निशुल्क मसूर के बीज की मिनी किट मिलने का संदेश आया, उनका चेहरा खुशी से खिल उठा। इसी तरह योजना में चयनित जिले के 1296 किसानों को चना, मटर, मसूर के बीज की मिनी किट निशुल्क मिलेगी। इनका चयन ई लॉटरी से शुक्रवार को एनआईसी में किया गया।
विज्ञापन

कृषि विभाग की ओर से चना, मटर और मसूर का बीज किसानों को निशुल्क उपलब्ध कराए जाने की योजना चलाई जा रही है। इसके लिए किसानों की ओर से विभाग के पोर्टल पर बुकिंग की गई थी। निशुल्क बीज उपलब्ध कराने के लिए ब्लॉकवार लक्ष्य तय है। तमाम ब्लॉकों में लक्ष्य से अधिक किसानों ने बुकिंग कराई थी। संबंधित किसानों का ई लॉटरी के मार्फत चयन किया गया।
बिसवां ब्लॉक के किसान अतुल कुमार वर्मा ने बताया कि मटर बीज की 20 किलोग्राम की मिनी किट के लिए चयन किया गया है। हरगांव ब्लॉक के किसान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि चना का बीज बोने के लिए के लिए 16 किलोग्राम की मिनी किट निशुल्क मिनेगी। लॉटरी से चयन को संदेश मोबाइल पर आया है। इसके लिए उन्होंने कृषि विभाग का आभार जताया। चना के बीज के लिए 483 और मटर के बीज के लिए 349 किसानों की ओर से बुकिंग की गई थी। जिसमें निर्धारित लक्ष्य के अनुसार चना में 50 और मटर में 200 किसानों के साथ ही मसूर में 1046 किसानों का चयन किया गया। उप कृषि निदेशक डा. एसके सिंह ने बताया कि चयनित किसान अपने ब्लॉक के राजकीय बीज भंडार के प्रभारी से संपर्क कर निशुल्क बीज की मिनीकिट प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें