फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेत्रदान कर दो के जीवन को रोशन कर गए सुशील

विज्ञापन
सुशील लाठ (फाइल फोटो) - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के व्यापारी सुशील लाठ के निधन के बाद परिवारीजनों ने उनका नेत्रदान कराया। परिवारीजनों की सहमति पर आंख अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने ऑपरेशन कर उनकी दोनों कार्निया नेत्र बैंक में सुरक्षित रखवाईं।
विज्ञापन

शहर के माल गोदाम स्थित आर्य नगर निवासी सुशील लाठ का निधन हो गया। वे 58 वर्ष के थे। परिवार के सदस्यों राजकुमार लाठ, गोपाल कृष्ण ने सक्षम संस्था को फोन कर नेत्रदान करवाने को कहा।
संस्था के संदीप भरतिया, सुभाष अग्निहोत्री के साथ डॉक्टरों की टीम ने उनके आवास पर जाकर ऑपरेशन कर उनकी दोनों कार्निया सुरक्षित कर ली। दोनों कार्निया जरूरतमंद लोगों को निशुल्क लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

अध्यक्ष संदीप भरतिया ने परिवार के लोगों का आभार जताया। महामंत्री मुकेश अग्रवाल ने कहा कि समाज सेवा सिर्फ धन सामग्री वितरित कर नहीं की जा सकती है, नेत्रदान कर भी की जा सकती है।
विज्ञापन

अक्षत अग्रवाल ने कहा कि संस्था द्वारा यह 189वां नेत्रदान कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें