फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत मालिक ने महिलाओं को घर में घुसकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद (सीतापुर)। संदना थाना क्षेत्र में गुरुवार को खेत में मवेशियों के घुसने से नाराज खेत मालिक ने बच्चों की पिटाई कर दी। बच्चों की शिकायत पर महिलाएं आरोपी के घर पहुंची।
विज्ञापन

इसके बाद आग बबूला खेत मालिक साथियों संग महिलाओं के घर जा पहुंचा और घरों में घुसकर महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
जान माल की धमकी देते हुए हमलावर असलहा लहराते हुए वहां से भाग निकले। संदना पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
संदना थाना क्षेत्र के अशरफनगर निवासी श्यामजीत (10), रामविकास (8), रानू (12), मौसम (10) गुरुवार को मवेशी चराने को गए थे। औरंगाबाद गांव के करीब मवेशी आजाद के खेत में घुस गए और फसल चरने लगे।
विज्ञापन

यह देख खेत मालिक आजाद ने वहां पर मौजूद श्यामजीत, रामविकास, रानू, मौसम के मवेशी समझकर उनकी पिटाई कर दी। घर पहुंचकर बच्चों ने परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी तो महिलाओं ने इसकी शिकायत आरोपी से की।
इससे वह आग बबूला हो गया। गुस्साए आजाद अपने अन्य साथियों के साथ उनके गांव जा धमका और घर में घुसकर महिलाओं व ग्रामीणों की पिटाई कर दी।
आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया।
थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि राजकुमार की तहरीर पर दस लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शेष आरोपियों की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें