फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल का अप्रोच न बनने पर जताई नाराजगी

Thu, 02 Jul 2015 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शारदा व घाघरा से हो रही कटान का जायजा लेने डीएम सूर्य प्रकाश गंगवार गुरुवार को तटीय क्षेत्र पहुंचे। मारूबेहड़ पुल पर अप्रोच बनाने व बसंतापुर गांव के मुख्य मार्ग को तीन दिन के अंदर दुरुस्त करने के  निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम दोपहर ढाई बजे अधिकारियों के काफिले के साथ रेउसा क्षेत्र के मारूबेहड़ पहुंचे। यहां रेउसा-चहलारी मार्ग पर बने पुल के दोनों ओर के अप्रोच का निर्माण नहीं मिला।

इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने पीडब्लूडी के एक्सईएन अजय सिंह से इस अप्रोच को 20 जुलाई तक दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

वहीं डीसी मनरेगा पीके सिंह को भी इस काम में मदद करने को कहा। बसंतापुर के निकट पहुंचते ही उन्हें खस्ताहाल सड़क से सामना करना पड़ा।

रास्ता आगे खराब होने के कारण डीएम ने बिसवां बीडीओ को रविवार तक रास्ता दुरुस्त कराने को कहा। तंबौर क्षेत्र के काशीपुर पहुंचते ही उन्हें वहां मौजूद कटान पीड़ित परिवारों ने घेर लिया।
विज्ञापन


इन लोगों ने बताया कि स्टड में बेहद घटिया सामग्री इस्तेमाल की गई। जिसकी वजह से कटान पर रोक नहीं लग सकी। ग्रामीणों ने कहा कि असईपुर, काशीपुर, मल्लापुर, कम्हरिया, शेखूपुर आदि गांवों को कटान से बचाया जाए। ताकि लोग सकून से जी सके।

डीएम ने सिंचाई विभाग व पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों को कटान रोकने के लिए काम करने को कहा। वहीं यह भी कहा कि कार्ययोजना को कटान रोको संघर्ष समिति के साथ मिलकर अमल किया जाय।

इसी बीच डीएम शारदा नदी के तट पर पहुंचे। यहां पर कटान रोकने के लिए काम चल रहा था। डीएम ने घटिया किस्म की बोरियों को देख नाराजगी जताई।

डीएम तंबौर कस्बा पहुंचे। यहां पर प्रमुख मार्ग को खस्ताहाल देख डीएम ने नाराजगी जताई। अधीनस्थों से कार्यदायी संस्था के बारे में पूछा और शीघ्र ही काम को पूरा करने को कहा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें