फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बुद्ध कथा रोके जाने पर जताई नाराजगी

Sat, 05 Oct 2024 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली/सीतापुर। पारा व नरायनपुर गांवों में चल रही बुद्ध कथा को प्रशासन ने रोक दिया। कथा रोके जाने से नाराज भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर रोक हटाने की मांग की।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी अनिल कुमार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक राकेश राजवंशी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। मांग है कि पारा व नरायनपुर गांव में चल रही बुद्ध कथा को संचालित करने की अनुमति दी जाए।
इसके साथ ही किसी भी धर्म से सम्बंधित धार्मिक कथा व अन्य धार्मिक आयोजनों पर रोक न लगाई जाए। इस दौरान जिला प्रभारी डॉ. सरोज कुमार, तहसील संयोजक निर्मल पासी, सुरेश गौतम, गुलशन,रोशन,रामहर्ष गौतम व मुकेश वर्मा संग सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें