फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: धान बिक्री की अनुमति देने में लापरवाही पर जताई नाराजगी

Sun, 05 Nov 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर) संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों की सुनवाई के बाद शनिवार को एडीएम ने तहसील का निरीक्षण किया। धान बेचने के लिए ऑनलाइन अनुमति लेने के लिए किए गए आवेदनों में से आधे का ही निस्तारण होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने एक मतदान केंद्र पर लिए जा रहे दावे और आपत्तियों का भी मुआयना किया।
विज्ञापन

एडीएम नीतीश कुमार सिंह तहसील के सभी कक्षों को देखा। फाइलों के रखरखाव बेहतर ढंग से करने के निर्देश दिए। तहसील में साफ-सफाई और अधिक रखने के निर्देश दिए। जनता की समस्याओं का शीघ्र निस्तारित करने को कहा।
उन्होंने तहसील में स्थित मीटिंग हाल, भू अभिलेख कक्ष, राजस्व, कानूनगो कक्ष, जन सुविधा केंद्र आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने जन सुविधा केंद्र के निरीक्षण के दौरान धान बेचने के लिए किसानों की ओर से किए गए 3100 आवेदनों में से केवल 1600 आवेदनों के ही निस्तारण पर नाराजगी जताई। ऑपरेटर सुमित से कहा कि आवेदनों के निस्तारण का कार्य पेंडिंग न होने पाए। कार्य में तेजी लाएं। कानूनगो से कहा कि मुख्यमंत्री दुर्घटना कल्याण के आवेदन आए तो तत्काल उसे रजिस्टर पर दर्ज करें।
विज्ञापन

इसके बाद प्राथमिक विद्यालय सिरौली मतदान केंद्र के बूथों का भी निरीक्षण किया। बीएलओ को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश दिए। तहसीलदार सूरज प्रताप, अधिशाषी अधिकारी शैलेन्द्र दुबे, लेखपाल ललित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें