फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मंडी समिति के धर्मकांटे पर तौल बंद देख जताई नाराजगी

Thu, 13 Nov 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद। शिकायत के बाद कृषि उत्पादन मंडी समिति में लगे धर्म कांटे का निरीक्षण करने पहुंची विधायक आशा मौर्य को तौल बंद मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए विधायक ने मौके पर ही जिम्मेदारों को तलब कर लिया। इसके बाद अपनी निगरानी में ही कांटा ठीक करवा कर मौजूद ट्रॉलियों की तौल शुरू कराई।
विज्ञापन

विधायक ने पूरे मामले से शिकायत डीएम से करते हुए लापरवाही बरतने के जिम्मेदारों पर कार्रवाई की संस्तुति भी की है। महमूदाबाद की कृषि उत्पादन मंडी समिति के गेट पर एक धर्मकांटा लगा है। किसान लगातार इसकी शिकायत कर रहे थे कि मंडी में लगे कांटे पर तौल नहीं हो रही है। इस लिए बाहर निजी कांटे पर तौल करा जेब ढीली करना पड़ती है। बृहस्पतिवार को विधायक आशा मौर्य इसका निरीक्षण करने मंडी पहुंची। मंडी गेट पर र्टैक्टर-ट्रॉली खड़े होने से जाम की स्थिति मिली। उन्होंने मंडी सचिव ऋषभ जैन से कांटा न चलने का कारण पूछा और अवस्थाओं पर नाराजगी जाहिर की।
डीएम के निर्देश पर एसडीएम बाल कृष्ण सिंह और सीओ वेद प्रकाश मौके पर पहुंचे। एसडीएम को देखते ही नाराज विधायक का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कहा कि यहां सब फर्जीवाड़ा हो रहा है। सुबह से 12 किसानों की तौल दिखा दी है लेकिन एक भी किसान यहां उपस्थित नहीं है। इसके बाद विधायक ने मौके पर खड़े होकर बजेहरा के संदीप की ट्रॉली की तौल कराई।
विज्ञापन


सड़क पर ट्रॉलियों के कारण लग रहा जाम
मंडी के बाहर लगे निजी धर्म कांटे पर तौल कराने के लिए पूरी सड़क पर ट्रॉलियां खड़ी रहती हैं। इससे महमूदाबाद के इस मुख्य मार्ग घंटों वाहन चालकों को जाम की परेशानी से जूझना पड़ता है। व्यवस्था दुरुस्त न होने से सैकड़ों स्कूली छात्र व मरीज भी जाम में फंसकर परेशान होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें