फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: किसानों को मिट्टी की जांच के लाभ बताए

Thu, 08 May 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर) क्षेत्र के ग्राम लच्छन नगर में किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच कराई गई। साथ ही मिट्टी की जांच से होने वाले लाभों के लिए किसानों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को प्रधान विवेक शुक्ला के आवास पर चल रहे मिट्टी की जांच अभियान के लिए आयोजित बैठक में किसानों को समय से मिट्टी की जांच कराने व मिट्टी का नमूना लेने का तरीका खंड तकनीकी प्रबंधक कृषि आशीष मिश्र द्वारा बताया गया।
इस मौके पर उन्होंने मिट्टी की जांच से होने वाले फायदे व महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हर वर्ष मिट्टी की जांच कराने से मिट्टी की उर्वरक क्षमता का पता चलता है।
विज्ञापन

जिससे किसान कम लागत में अधिक उपज प्राप्त कर सकते हैं। किसानों को जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि अधिक उर्वरक डालने से फसलों को नुकसान होता है। अच्छी गुणवत्ता और अधिक लाभ के लिए मिट्टी की जांच अवश्य कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ग्राम खानपुर मोहिउद्दीनपुर में मिट्टी के 100 नमूने भरे जा चुके हैं।
लच्छन नगर में 10 किसानों की निशुल्क मिट्टी की जांच कराई गई।
इस मौके पर अतुल, सुरेश, अशोक, उमेश सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें