फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कर्मचारियों की संख्या कम होने से परीक्षक परेशान

Fri, 21 Mar 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
सीतापुर में बृहस्पतिवार को उत्तर पु​स्तिकाएं जांचते ​शिक्षक।    -स्रोत : ​शिक्षक
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के चार कॉलेजों में यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। बृहस्पतिवार को इन केंद्रों पर परीक्षकों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ा। कोठार की संख्या कम होने से शिक्षक उत्तरपुस्तिकाओं को जमा करने में जूझते रहे। कर्मचारियों की संख्या कम होने से परीक्षक खुद ही उत्तरपुस्तिकाएं उठाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन


जीआईसी में इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच हो रही है। परीक्षकों ने बताया कि केवल दो कोठार बनाए गए हैं। 30 से अधिक टोलियां काम कर रही हैं। इस वजह से उत्तरपुस्तिकाएं प्राप्त करने से लेकर जमा करने में काफी अधिक समय लग जा रहा है। शिक्षिकाओं को भी कॉपियों का बंडल उठाना पड़ रहा है।

कर्मचारियों की कमी से परीक्षकों को परेशान हो रही है। एक परीक्षक ने बताया कि कुर्सी-मेज की सफाई नहीं की जा रही है। मूल्यांकन के समय खुद ही साफ करते हैं। पेयजल की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इसी तरह आरआरडी, म्युनिसिपल इंटर कॉलेज व जीजीआईसी में भी अव्यवस्थाएं फैली हुई हैं।
विज्ञापन





141 परीक्षक रहे गैरहाजिर

राजकीय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को 6865 उत्तरपुस्तिकाओं की जांच हुई। इस दौरान 141 परीक्षक गैरहाजिर रहे। आरआरडी में 7754 कॉपियां जांची गईं। यहां 162 परीक्षक अनुपस्थित रहे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 9461 कॉपियों की जांच हुई। 199 परीक्षक गैरहाजिर रहे। म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में 13312 उत्तरपुस्तिकाओं की जांच हुई। 229 परीक्षक जांच करने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें