फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सवालों के जवाब देने में उलझे परीक्षार्थी

Sat, 31 Oct 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
जीआईसी से परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी।
विज्ञापन
सीतापुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शुक्रवार को जिले के 13 केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा में शामिल होने पहुंचे अभ्यर्थियों की सघन तलाशी लेने के बाद ही उन्हें केंद्रों में प्रवेश दिया गया। अभ्यथीZ कई सवालों के जवाब देने में उलझ गए।
विज्ञापन


पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हुई। अभ्यर्थी निर्धारित समय से करीब दो घंटे पहले ही केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। उन्होंने कॉलेजों के बाहर चस्पा सूची में अपना नाम और कक्ष संख्या देखी। इसके बाद तलाशी की प्रक्रिया पूरी कर परीक्षा केंद्र में प्रवेश किया। प्रश्नपत्र मिलने तक अभ्यर्थियों में उत्सुकता और बेचैनी बनी रही। प्रश्नपत्र मिलते ही वे सवालों के जवाब हल करने में जुट गए। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थी एक-दूसरे से उत्तरों का मिलान करते नजर आए।

जिले में परीक्षा बिड़ला विद्या मंदिर, कृषक इंटर कॉलेज, महर्षि विद्या मंदिर, म्युनिसिपल इंटर कॉलेज, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज, आरबीएसबी सिंह इंटर कॉलेज, आरएमपी इंटर कॉलेज, आरएमपी डिग्री कॉलेज, आरआरडी इंटर कॉलेज, सेक्रेड हार्ट इंटर कॉलेज, श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, सुमित्रा इंटर कॉलेज और उजागर लाल इंटर कॉलेज में आयोजित की गई। पीईटी की पहली पाली में 5592 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसके सापेक्ष 4278 ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में 5592 के सापेक्ष 4341 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


डीएम डॉ. राजा गणपति आर और एसपी अंकुर अग्रवाल ने आरबीएसबी सिंह इंटर कॉलेज और श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए। साथ ही अभ्यर्थियों के लिए शुद्ध पेयजल समेत अन्य जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा।


किसी को आसान लगा तो किसी को घुमावदार
अमन ने कहा कि प्रश्नपत्र काफी अच्छा था। सवालों के जवाब देने में कोई खास कठिनाई नहीं हुई। इस बार उम्मीद है कि मेरिट अच्छी रहेगी। मंजू ने बताया कि प्रश्न थोड़े घुमावदार थे। उन्हें समझकर हल करने में अधिक समय लगा। कम से कम आधा घंटा और मिलना चाहिए था। चांदनी ने बताया कि पिछली बार की पीईटी की अपेक्षा इस बार का प्रश्नपत्र काफी बेहतर था। अधिकतर प्रश्न पहले से पढ़े हुए थे। सभी सवालों के जवाब दिए हैं। यशवर्धन मिश्रा ने बताया कि प्रश्नपत्र मिलने तक धड़कनें बढ़ी हुई थीं, लेकिन एक बार प्रश्नपत्र पढ़ने के बाद सवाल हल करने में कोई खास परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें