फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सुबह होगी परीक्षा, दोपहर में बांटे जाएंगे रिजल्ट

Fri, 28 Mar 2025 09:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। परिषदीय परीक्षाएं शनिवार को समाप्त हो जाएंगी। सुबह आखिरी पेपर होगा। कुछ देर बाद दोपहर में रिजल्ट बांटा जाएगा। एक ही दिन दोनों काम होने से शिक्षक ऊहापोह की स्थिति में है।
विज्ञापन

शुक्रवार को परीक्षा होनी थीं लेकिन अलविदा की नमाज के कारण जिलाधिकारी ने स्थानीय अवकाश घोषित कर दिया था। अब यह परीक्षा शनिवार को होगी। तय शेड्यूल के मुताबिक इसी दिन रिजल्ट की घोषणा होनी है।
एक ही साथ दोनों काम होने से शिक्षक बहुत परेशान हैं। एक शिक्षक ने बताया कि सुबह परीक्षा करवाएंगे। परीक्षा के साथ ही रिजल्ट भी बनाएंगे। एक ही दिन में दोनों काम करना बहुत मुश्किल है। इससे शिक्षक बेहद परेशान है। शिक्षकों का कहना है कि रिजल्ट एक दिन आगे बढ़ाया जा सकता था। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि तय शेड्यूल के मुताबिक ही रिपोर्ट कार्ड दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें