फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चहुंओर गलन व ठिठुरन बरकरार

Sat, 23 Jan 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धूप खिलने के बावजूद भी शनिवार को सिहरन में कोई कमी नहीं आई। न्यूनतम पारा सात डिग्री पर रहा। हालांकि मौसम खुलने से बाजार में रौनक नजर आई। शाम होते ही गलन बढ़ने लगी और लोगों ने फिर से घर में शरण ली।
विज्ञापन


आठ बजे तक शहर की सड़कों पर सन्नाटा नजर आ रहा था। सुबह और शाम कोहरा और बर्फीली हवा चलने से ठिठुरन का दौर शनिवार को भी जारी रहा।

शनिवार सुबह कोहरे की चादर ढकी हुई थी। सर्द हवा लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रही थी। सुबह 7:30 बजे कोहरा छंट चुका था और सूर्य देव ने चमक बिखेर दी थी। दिन के साथ ही धूप की तपिश भी चढ़ती गई।

9 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली सर्द हवा ने गुनगुनी धूप का असर कम कर दिया। इसके बावजूद लोग घरों से बाहर निकल कर जरूरी कामकाज निपटाते देखे गए।
विज्ञापन


बाजार भी गुलजार नजर आए। शाम को कोहरे के साथ ही सर्द हवा ने भी असर दिखाना शुरू कर दिया। जिससे गलन बढ़ गई और सड़कें सूनी नजर आने लगीं। रात आठ बजे के बाद शहर की सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा पसर गया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें