फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गर्मी से हर कोई त्रस्त, स्कूलों का समय बदला

Sun, 28 Jun 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। प्रचंड गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालत यह है कि कूलर व पंखे चलने पर भी लोगों का पसीना नहीं सूख रहा है। मानसून की लेट-लतीफी बेचैनी बढ़ा रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम 30 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। भीषण गर्मी के कारण बीएसए ने कक्षा आठ तक के स्कूलों का समय परिवर्तित कर दिया है। स्कूल अब सुबह 07:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह होते ही धूप झुलसाने पर आमादा हो गई। शहर में 10 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। दोपहर तक तपिश काफी बढ़ गई। भीषण गर्मी को देखते हुए बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कक्षा आठ तक के स्कूलों का समय सुबह 07:30 बजे से 12:30 बजे तक कर दिया है। अभी तक स्कूल सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक खुल रहे थे। उधर, मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मानसून आने तक गर्मी का प्रकोप ऐसे ही बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें