फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गलन से सूर्य भी पड़े ठंडे

Wed, 17 Jan 2024 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। घना कोहरा...। बदली...बूंदाबांदी...और कड़ाके की ठंड। मौसम लगातार सितम बरपा रहा है। ऐसे में मंगलवार को दो दिन बाद सूर्य देव के दर्शन तो हुए, लेकिन गलन के बीच उनकी तपिश भी ठंडी पड़ गई। शाम होते ही लोग घरों में दुबक गए।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह हल्के कोहरे व गलन के बीच हुई। लोगों ने दिनचर्या ठिठुरते हुए शुरू की। दोपहर तक बादलों की आवाजाही से गलन बनी रही। हालांकि दो दिन से सूरज के दर्शन को तरस रहे लोगों के चेहरे दोपहर 12 बजे धूप निकलते ही खिल उठे, लेकिन चार किमी प्रति घंटे की गति से चलीं सर्द हवाएं परेशान करती रहीं।
दोपहर बाद गलन बढ़ी तो लोगों ने ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लिया । घरों में भी हीटर और ब्लोअर के आगे बैठे रहे। रात नौ बजे शहर की सड़कें सूनी हो गईं। रेलवे और बस स्टेशन के आसपास ही कुछ लोग नजर आ रहे थे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आद्रता 84 प्रतिशत, जबकि ओस गिरने का मानक 10 डिग्री सेंटीग्रेट दर्ज किया गया। सर्दी के तेवर नरम होने के आसार फिलहाल नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें