फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की कॉपियों का आज समाप्त हो जाएगा मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अंतिम चरण में है। शनिवार को मूल्यांकन कार्य पूर्ण हो जाएगा। जिले को आवंटित 3.23 लाख उत्तर पुस्तिकाएं शनिवार को पूरी तरह जांच ली जाएंगी। उसके बाद रिजल्ट बनने की कवायद शुरू हो जाएगी। इससे उम्मीद है जून में यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित हो जाएगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान यूपी बोर्ड परीक्षा की 10वीं व 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया था। 12 मई से मूल्यांकन कार्य शहर के पांच परीक्षा केंद्रों पर चल रहा है। जिले को 3.23 लाख उत्तर पुस्तिकाएं जंचवाने का लक्ष्य मिला था जिसमें तीन केंद्रों पर हाईस्कूल व दो केंद्र पर इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा रही हैं।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के मुताबिक अंग्रेजी, शिक्षाशास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, गृहविज्ञान, कंप्यूटर, भौतिक विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, चित्रकला, हिंदी व संस्कृत आदि विषयों का मूल्यांकन कार्य पूर्ण हो गया है। कुछ विषयों की द्वितीय उत्तर पुस्तिकाएं बची हैं। इन उत्तर पुस्तिकाओं का शनिवार तक मूल्यांकन कार्य पूर्ण हो जाएगा। इसके बाद रिजल्ट बनने की तैयारी शुरू हो जाएगी। इससे उम्मीद है कि जून में परीक्षाफल घोषित हो जाएगा।
विज्ञापन

डीआईओएस नरेंद्र शर्मा ने बताया कि मूल्यांकन कार्य संपन्न हो गया है। कुछ उत्तर पुस्तिकाएं बची हैं, वह भी चेक हो जाएंगी। उसके बाद पूरी डिटेल माध्यमिक शिक्षा विभाग को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें