फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैतों ने लूटपाट के विरोध में युवक को गोली मारी, जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरैंया /रामपुर कलां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के सरैंया कादीपुर गांव में असलहाधारी नकाबपोश सात डकैतों ने एक घर पर धावा बोल दिया। डकैतों ने घर में मौजूद दंपती को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। महिला से अलमारी की चाबी मांगी। विरोध पर दोनों की जमकर पिटाई कर दी। माता-पिता को लहूलुहान देखकर गृहस्वामी के बेटे ने बदमाशों का विरोध किया तो डकैतों ने उसको भी गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी युवक को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है। घटना की खबर पर एसपी एलआर कुमार समेत पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। एसपी का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

रामपुरकलां थाना क्षेत्र के मूलरूप से खेतमनीनिवासी नरेश चंद्र मिश्र (48) पुत्र गुरु प्रसाद मिश्र करीब 40 वर्ष पहले इसी थाना क्षेत्र के सरैंया कादीपुर में आकर बस गए थे और यहीं सीएचसी पहला मार्ग पर मकान बना लिया था। नरेश चंद्र बाल विकास परियोजना विभाग में तैनात है। बुधवार रात दीवार के सहारे असलहाधारी नकाबपोश डकैत इनके घर में घुस गए। डकैतों ने घर में सो रही नरेश चंद्र व उनकी पत्नी कांति मिश्र को असलहों के बल पर बंधक बना लिया और अलमारी की चाभी मांगने लगे। चाभी न देने पर डकैतों ने कांति मिश्र (45) के सर पर असलहे की बट से वार कर दिया। जिससे उनका सिर फट गया। मारपीट देख नरेश चंद्र ने अपने को कमरे में बंद कर लिया। जिस पर डकैतों ने दरवाजा तोड़ने का प्रयास शुरू कर दिया। डकैतों द्वारा दरवाजा तोड़ने पर नरेश चंद्र ने खुद दरवाजा खोल दिया।
दरवाजा खोलते ही डकैतों ने नरेश चंद्र के सिर पर भी असलहे की बट से हमला कर दिया, जिससे उनका भी सिर फट गया। मां-बाप के सिर से खून बहता देख नरेशचंद्र का बेटा मनीेष (20) डकैतों से भिड़ गया। मनीष को भिड़ता देख एक बदमाश ने उस पर फायर झोंक दिया। गोली मनीष के बाएं कंधे में सामने से जा लगी। गोली मारने के बाद डकैत एक सोने की चैन व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। गोली और चीख-पुकार की आवाज आसपास से लोग दौड़कर मौके पर जा पहुंचे। घायलों को सीएचसी पहला में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल नरेश चंद्र व इनके पुत्र मनीष मिश्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

दोनों को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रात में एसएचओ रामपुरकलां मयफोर्स मौके पर जा पहुंचे और घटना की जांच करते हुए उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। जानकारी होने पर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक-डीआईजी एलआर कुमार, एडीशनल एसपी महेंद्र प्रताप सिंह, सीओ सिधौली अंकित कुमार ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की सघनता से पड़ताल की। एसपी ने अधीनस्थों को घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए हैं।
इससे पहले हुई डकैती का नहीं हुआ खुलासा
इससे पूर्व 15/16 मई की रात रामपुरकलां थाना क्षेत्र के हसनापुर निवासी परमानंद शुक्ल पुत्र सोहनलाल के घर डकैतों ने धावा बोल दिया था। यहां डकैतों ने दंपती को बंधक बनाकर करीब 20 हजार की नकदी लूट ली थी। गृहस्वामी की डकैतों द्वारा पिटाई भी की गई थी। पुलिस आज तक उपरोक्त मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। रामपुरकलां थाना क्षेत्र में महज पांच दिनों के अंदर हुई डकैती की दूसरी वारदात से क्षेत्रवासी काफी भयभीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें