फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कॉपियों का मूल्यांकन पूरा अब रिजल्ट की तैयारी

Fri, 03 Apr 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो गया है। जिले में 3.57 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 14 दिन में निर्धारित समय से पहले पूरा कर लिया गया है। अब रिजल्ट बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन


हाईस्कूल की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन जीजीआईसी सीतापुर व म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में चल रहा था। हाईस्कूल में सीतापुर को 1.96 लाख उत्तरपुस्तिकाएं आवंटित हुई थीं।

इसी प्रकार इंटर की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन आरआरडी व जीआईसी में चल रहा था। इंटर में 1.61 लाख कॉपियों का मूल्यांकन करने का लक्ष्य दिया गया था। 15 दिन में इसे पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। 19 मार्च से सभी केंद्रों पर मूल्यांकन हो रहा था।
विज्ञापन


इसमें करीब दो हजार परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। जिले में समय से शत-प्रतिशत मूल्यांकन का काम पूरा हो गया है। डीआईओएस राजेंद्र सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर बेहतर तरीके से मूल्यांकन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें