फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बाजारों में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

Tue, 20 Oct 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। दशहरा व दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। दशहरा व दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को देखते हुए शहर की मुख्य बाजार में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए बाजार के प्रमुख रास्तों पर करीब 15 जगह बैरिकेडिंग करने के साथ ही पुलिसकर्मियों की तैनाती भी रहेगी। व्यवस्था को प्रभावी बनाने में शहर कोतवाली पुलिस भी सहयोग करेगी।
विज्ञापन

शहर के लालबाग चौराहे से घंटाघर चौराहे तक मुख्य बाजार लगती है। इस मार्ग पर सब्जीमंडी, फलमंडी, लोहमंडी और राशन की दुकानें होने के कारण दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। त्योहारों के दौरान खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंचते हैं। इससे बाजार की सड़कों पर भीड़ बढ़ जाती है और वाहनों के आवागमन में परेशानी होने लगती है। ऐसे में पैदल चलने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
यातायात प्रभारी यज्ञपाल वर्मा ने बताया कि आगामी त्योहारों के चलते मुख्य बाजार में भारी भीड़ जमा हो जाती है। लोगों को आवागमन में परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें