फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कार की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 20 Oct 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रामकोट में लोधौरा स्थित धान मिल के पास रविवार देर शाम कार की चपेट में आकर घायल हुए रामनगर निवासी करन गौतम (19) की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। सीओ सिटी विनय यादव ने बताया कि रामकोट थानाध्यक्ष पीयूष सिंह ने वाहनों को कब्जे में ले लिया है। मृतक के भाई अंकित गौतम की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार करन रविवार देर शाम घरेलू सामान लेने बाइक से रामनगर से लोधौरा के लिए निकले थे। धान मिल के पास रामकोट की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार उनकी बाइक में टकरा गई। हादसे में करन गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उनको लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में इलाज शुरू होने से पहले उनकी मौत हो गई। राहगीरों के अनुसार हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। मौके पर हेलमेट भी नहीं मिला है। मौत की खबर से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार कार रामकोट कस्बा निवासी युवक की है। इस पर एक पार्टी का झंडा भी लगा था। कार की तेज रफ्तार हादसे का कारण बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें