फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: स्विमिंग पूल में डूबने से इंजीनियर की मौत

Thu, 12 Sep 2024 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगड्डी। अटरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की नेपाल में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने नेपाल जाकर कागजी कार्रवाई पूरी की। बृहस्पतिवार को युवक का शव पैतृक गांव पहुंचा। यहां उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हीरपुर गांव निवासी देवांश सिंह (23) एक निजी कंपनी में इंजीनियर थे। वह इसी वर्ष बीकेटी स्थित एसआर कालेज से बीटेक कंपलीट कर लखनऊ की कंपनी में इंजीनियर के पद पर चयनित हुए थे। सोमवार को वह कंपनी के एक सेमिनार में शामिल होने के लिए 32 सदस्यों के साथ नेपाल के पोखरा गए थे।
मंगलवार दोपहर वह स्विमिंग पूल में नहा रहे थे। तभी अचानक वह पानी में डूब गए। साथियों ने पानी से निकाल कर पोखरा के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हीरपुर में परिजनों को सूचना मिली तो वह नेपाल के पोखरा रवाना हो गए।
विज्ञापन

यहां कानूनी कार्रवाई के बाद देवांश का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार सुबह गांव लेकर आये। इस दौरान मृतक के चाचा आशीष सिंह, क्षेत्रीय भाजपा विधायक मनीष रावत, सिधौली चेयरमैन गंगाराम राजपूत और अन्य ने शोक व्यक्त किया। इसके बाद मृतक का अंतिम संस्कर हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें