फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रोजगार मेला 13 को, भरे जाएंगे संविदा चालकों के पद

Wed, 07 May 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के सीतापुर डिपो में 13 मई को रोजगार मेले का आयोजन होगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि डिपो में संविदा के आधार पर चालक रखे जाएंगे।
विज्ञापन

ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जिनकी न्यूनतम लंबाई 5 फीट 3 इंच हो, वह निर्धारित तिथि पर सुबह 10 बजे मूल अभिलेखों के साथ उपस्थित हों। उन्हें जूनियर हाईस्कूल, हाईस्कूल के अंक व प्रमाणपत्र, लाइसेंस व भारी मोटर यान चलाने का न्यूनतम 2 वर्षों का अनुभव प्रमाणपत्र, निवास प्रमाण पत्र व जाति प्रमाण पत्र के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड लाना अनिवार्य होगा।
बताया कि नियुक्ति के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 23 वर्ष 6 माह है। बताया कि संविदा चालकों को 2.06 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से पारिश्रमिक दिया जाएगा। प्रतिमाह 22 दिन ड्यूटी व पांच हजार किलोमीटर दूरी तय करने पर तीन हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें