फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अनुशासन व सेवा की भावना विकसित करने पर दिया जोर

Wed, 30 Sep 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। स्थानीय आदर्श कैलाश नाथ इंटर कॉलेज में मंगलवार को स्काउट-गाइड के तीसरे सोपान शिविर की शुरुआत हुई। शिविर का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार अवस्थी द्वारा किया गया।
विज्ञापन

शिविर में स्काउट-गाइड को स्काउटिंग की विभिन्न गतिविधियों और तृतीय सोपान से संबंधित आवश्यक जानकारियों का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के माध्यम से स्काउट-गाइड में अनुशासन, सेवा, नेतृत्व, आत्मनिर्भरता व सहयोग की भावना विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। इसमें एसआर कॉलेज लखनऊ की मानसी मिश्रा, अनन्या शुक्ला ने बच्चों को विभिन्न प्रकार के कोर्स के बारे में जानकारी दी।
विद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार पुरी ने स्काउट-गाइड का उत्साहवर्धन किया। शिविर में स्काउट प्रार्थना, स्काउट गीत के साथ स्काउटिंग के इतिहास की जानकारी दी गई। शिविर संचालक व सहायक लीडर ट्रेनर स्काउट मनोज कुमार यादव व एडवांस गाइड कैप्टन नीता सिंह द्वारा मौजूद स्काउट-गाइड को प्रशिक्षण देकर विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें