फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सऊदी से रवि का शव लाने के लिए दूतावास से साधा संपर्क

Sun, 22 Mar 2026 09:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। सऊदी अरब में मिसाइल हमले में जिले के युवक रवि गोपाल की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आया है। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर के निर्देश पर प्रशासनिक टीम शनिवार को मृतक के घर पहुंची। डीएम ने शव को भारत लाने के लिए दिल्ली व रियाद स्थित दूतावास से संपर्क साधा है। इससे परिजनों में उम्मीद जगी है।
विज्ञापन


महमूदाबाद के बघाइन गांव निवासी रवि गोपाल (26) बीते वर्ष 18 सितंबर 2025 को रोज़गार के लिए सऊदी अरब के रियाद शहर गए थे, जहां वह एक प्लास्टिक फैक्टरी में काम करते थे। 18 मार्च की रात ड्यूटी के दौरान उन्होंने भारतीय समयानुसार करीब 8:20 बजे पत्नी से बात की। रात 9:53 बजे अचानक उनका फोन कट गया और बंद हो गया। पत्नी रितु के अनुसार, फोन कटने से पहले तेज धमाके की आवाज भी सुनाई दी थी।

अगले दिन 19 मार्च को रवि के बड़े भाई मनमोहन को उनके साथी ने सूचना दी कि रियाद में हुए मिसाइल हमले में रवि की मौत हो गई है। मामला मीडिया में आने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ। डीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार राकेश त्रिवेदी गांव पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। इसके बाद डीएम ने दूतावास से संपर्क कर शव वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कराई। दूतावास की ओर से आश्वासन दिया गया है कि संबंधित एजेंसियों से समन्वय कर जल्द कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


एसडीएम बी.के. सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं और प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।


विधायक ने रक्षामंत्री से की बात
सूचना मिलने पर विधायक आशा मौर्य भी गांव पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने डीएम को स्थिति से अवगत कराया और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से फोन पर बात कर मामले में हस्तक्षेप की मांग की।
विज्ञापन




डॉ. रिजवी ने जताया शोक
पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डॉ. अम्मार रिजवी ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं और हर संभव मदद की जाएगी।


डीएम बोले-शव लाने के प्रयास जारी
जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने कहा कि प्रशासन परिजनों के संपर्क में है। दूतावास स्तर पर वार्ता कर शव को शीघ्र भारत लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें