फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवोल्टेज करंट से कई घरों में फुंके उपकरण

Wed, 10 May 2017 11:22 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
विद्युत
विज्ञापन
तंबौर के कनकारी गांव में कई घरों में अचानक हाईवोल्टेज करंट दौड़ गया। इससे घरों में रखे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंक गए। हालांकि इस घटना में कोई करंट की चपेट में नहीं आया है। पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों का कहना है कि गांव के बाहर लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया है। 
विज्ञापन


तंबौर के ग्राम कनकारी में लोग अपने घरों में बैठे टीवी देख रहे थे। इसी दौरान गांव के बाहर लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते हाईवोल्टेज करंट सीधे उनके घरों में पहुंचने लगा।

इससे मूलचंद तिवारी, ललित अवस्थी, महेंद्र मिश्रा, बृजेश मिश्रा, दुर्गेश अवस्थी, अजेंद्र मिश्रा के घर पर टीवी, पंखा, कूलर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंक गए। गांव के लोगों का कहना है कि करंट इतना तेज था, कि खंभे से घरों को आने वाली केबल भी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


गांव के लोगों ने जब सूचना पॉवर कार्पोरेशन को दी, तब जाकर गांव की लाइन काटी गई। इधर, जेई बीके सिंह ने बताया कि जल्द ही गांव की लाइन को दुरुस्त किया जाएगा। फुंके हुए ट्रांसफार्मर को भी बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें