फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: निजीकरण के विरोध में आज सांकेतिक हड़ताल करेंगे बिजलीकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। निजीकरण के विरोध में पूर्वांचल व दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के जिलेभर के बिजलीकर्मी बुधवार को सांकेतिक हड़ताल करेंगे। कर्मचारी विद्युत वितरण खंड प्रथम के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन में सार्वजनिक उपक्रम के कर्मचारियों के भी शामिल होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के जिला संयोजक हिमांशु पटेल ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भारत सरकार और राज्य सरकारों की निजीकरण की नीति के विरोध में सांकेतिक हड़ताल की जा रही है। संघर्ष समिति ने बताया कि नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स ने भारत सरकार से पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण का फैसला वापस लेने की मांग की है। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने मंगलवार को सीतापुर के सब कार्यालयों और विद्युत उपकेंद्रों पर जाकर व्यापक विरोध प्रदर्शन के संबंध में जनजागरण किया और तैयारी की। बिजली कर्मचारी, संविदाकर्मी, जूनियर इंजीनियर पूरे दिन विरोध प्रदर्शन करेंगे।
नहीं बाधित होगी बिजली
जिला संयोजक हिमांशु पटेल ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत नहीं होंगी। जिले के सभी उपकेंद्रों पर इमरजेंसी में स्टॉफ तैनात रहेगा। इसके अलावा एक टीम भी बनाई है। कंट्रोल रूम में शिकायत आने पर उसे तत्काल दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें