फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: स्वच्छता की परीक्षा शुरू, कसौटी पर परखे जाएंगे गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2025 के तहत स्वच्छता संबंधी सर्वे के लिए सात केंद्रीय टीमें मंगलवार को पहुंच गईं। पहले दिन छह टीमों ने सर्वे किया। इनमें सिधौली विकास खंड क्षेत्र के छह गांवों का टीमों ने मुआयना किया। बता दें कि यह सर्वेक्षण स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत किया जाएगा। इसमें जिले के 2,293 राजस्व गांवों को शामिल किया गया है। इसमें रैंडम आधार पर चयनित गांवों में केंद्रीय टीमें सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन



डीपीआरओ निरीश चंद्र साहू ने बताया कि ग्राम पंचायतों में बड़े पैमाने पर स्वच्छता संबंधी कार्य कराए गए हैं। इन कार्यों के संबंध में ग्रामीणों का मोबाइल एप के माध्यम से फीडबैक लिया गया था। इसी फीडबैक के आधार पर केंद्रीय टीमें ग्राम पंचायतों का जायजा ले रही हैं। केंद्रीय टीमों का यह सर्वेक्षण कार्य 14 अगस्त तक चलेगा। इसके बाद सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत का चयन किया जाएगा। ग्राम पंचायतों का मूल्यांकन कुल 1000 अंकों में किया जा रह है। इसके तहत चार श्रेणियों में केंद्रीय टीमें आकलन कर रही हैं। मंगलवार को केंद्रीय टीमों ने सिधौली के बाड़ी, जयपालपुर, रेवान कलां, सरौरा, बनियानी और धारानगर में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

इन श्रेणियों में हो रहा आकलन
प्रत्यक्ष स्वच्छता स्थिति- 540 अंक
संयंत्रों की कार्य क्षमता- 120 अंक
नागरिक प्रतिक्रिया- 100 अंक
सेवा स्तर की प्रगति- 240


अब तक 5134 ने दिया ऑनलाइन फीडबैक
राजस्व गांवों के आकलन में एक श्रेणी नागरिक प्रतिक्रिया की शामिल है। इसके लिए 100 अंक निर्धारित हैं। इसी को आधार बनाकर सर्वे किया जा रहा है। अब तक जिले के 2293 राजस्व गांवों के 5134 लोगों ने अपनी ऑनलाइन प्रतिक्रिया दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें