फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 200 से अधिक गांवों में नौ घंटे गुल रही बिजली

Sun, 07 Sep 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। तंबौर, मिश्रिख व शहर में रविवार को लंबी बिजली कटौती हुई। 200 से अधिक गांवों में नौ घंटे की कटौती से लोग बेहाल रहे। उमस भरी गर्मी में कूलर, पंखे बंद होने से और दिक्कतें बढ़ गईं। शाम छह बजे के बाद आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इससे करीब दो लाख की आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

तंबौर व मिश्रिख उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में रविवार को तारों पर आ रही पेड़ों की टहनियों की छंटाई की गई। इससे उपकेंद्रों से जुड़े 200 से अधिक गांवों में सुबह नौ से शाम छह बजे तक बिजली कटौती हुई। हालांकि उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी पहले ही दे दी गई थी। इसके बाद भी तमाम उपभोक्ता इससे बेफ्रिक रहे। नौ घंटे की लंबी कटौती से इन्वर्टर ठप हो गए। कारोबार प्रभावित हुआ।
तंबौर इलाके में औद्योगिक इकाइयों के बाहर जनरेटर चलते रहे। शहर के सिटी उपकेंद्र से जुड़े रम्पा टाॅकिज का इलाका, वालदा कॉलोनी, मछली मंडी, घंटाघर व चूड़ी वाली गली के मोहल्लों में बिजली कटौती हुई। अवकाश का दिन होने के कारण लोग टीवी का आनंद भी नहीं उठा पाए।
विज्ञापन

बच्चों ने किसी तरह बिना बिजली के मौज-मस्ती की। अधिशासी अभियंता यादुवेंद्र यादव ने बताया कि उपकेंद्रों में जर्जर बिजली के तारों व पेड़ों की टहनियों की छंटाई का काम चल रहा है। इसी कारण शटडाउन लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें