फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जैविक खाद बनाने के लिए मिलेंगे दो हजार रुपये

Sun, 07 Sep 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत छह ब्लॉकों की 80 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। इन ग्राम पंचायतों के 10 हजार किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे वे बेहतर ढंग से प्राकृतिक खेती कर सकें।
विज्ञापन


इन किसानों को जैविक खाद बनाने के लिए सामग्री खरीदने के लिए प्रति किसान दो हजार रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे। कृषि विभाग इसकी तैयारी में जुटा है।
बिसवां, खैराबाद, महमूदाबाद, मिश्रिख, कसमंडा और लहरपुर ब्लॉक की 80 ग्राम पंचायतों का चयन राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत हुआ है।
80 कलस्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक कलस्टर से 125 किसानों का चयन किया गया है। जिन्हें प्राकृतिक खेती को सलीके से करने के लिए जानकारी दी जा रही है।
यह काम कृषि सखियाें, केवीके कटिया के वैज्ञानिक और कृषि अफसरों की ओर से किया जा रहा है।
खाद बनाने की सामग्री खरीदने के किए संबंधित किसानों के बचत खाते में दो हजार रुपये भेजे जाएंगे। इसके लिए उनकी सूची फीड कराई जा रही है। यह काम कृषि सखियों की ओर से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बिसवां और खैराबाद ब्लॉक की कृृषि सखियों ने बताया कि चयनित किसानों के खाते में दो हजार रुपये भेजने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें